Two Rape Accused Arrested After Two Years
छतरपुर: जिला के बक्सवाहा थाना अंतर्गत दो वर्ष पूर्व किए गए दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नगर निरीक्षक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की लगातार दबिश के चलते दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालयीन कार्यवाही उपरांत जेल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक थाना अंतर्गत वर्ष 2024 में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था, उक्त मामले में आरोपी रहे रमेश यादव पिता शोभरन यादव निवासी ग्राम पड़रई।
थाना छानबीला जिला सागर व मनोज यादव पिता माखन यादव निवासी ग्राम टपरियन, थाना बकस्वाहा जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा दी गई लगातार दबिश व पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार पुराने व लंबित आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक जितेंद्र वर्मा द्वारा की गई गठित टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दविश देते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
नगर निरीक्षक जितेंद्र वर्मा द्वारा की जा रही लंबे समय से फरार आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध करने वाले एवं कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ इसी तरह की मुहिम चलाकर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी जिससे पीड़ितों को न्याय मिलेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
