Shiva Temple Theft in Burhanpur: Copper Cobra Stolen on Camera, Accused Identified
Madhya pradesh News: मध्य प्रदेश के Burhanpur से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कसेरा बाजार स्थित शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया।
जानकारी के अनुसार, मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर लगा करीब 1 किलो वजनी तांबे का नाग एक बदमाश द्वारा चोरी कर लिया गया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिससे कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा हो गया।
मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने तुरंत CCTV फुटेज की जांच की। वीडियो में एक युवक सामान्य तरीके से मंदिर के अंदर प्रवेश करता हुआ दिखाई देता है और फिर वह शिवलिंग से नाग निकालकर मौके से फरार हो जाता है।
फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शेख अकिल पिता शेख यासीन, निवासी खैराती बाजार के रूप में की गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने आस्था के केंद्र में हुई इस चोरी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
