Madhya pradesh News Rajgarh CMHO Caught Red-Handed Taking Bribe
Madhya pradesh News: मध्य प्रदेश के Rajgarh जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CMHO डॉ. शोभा पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, Shobha Patel ने सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक हरिओम अहिरवार से सेंटर के नवीनीकरण (रिन्यूअल) के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता पहले ही 30 हजार रुपये दे चुका था, जबकि बाकी 20 हजार रुपये देने के लिए वह लोकायुक्त टीम के साथ CMHO के निवास पर पहुंचा।
जैसे ही CMHO ने 20 हजार रुपये की राशि ली, Lokayukta Police की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। यह ट्रैप कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त के डीएसपी Virendra Singh के नेतृत्व में की गई।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान CMHO की तबीयत बिगड़ने की भी जानकारी सामने आई, जिसके बाद मौके पर ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
यह पूरा मामला राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है और अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है।
