टेक्नोलॉजी/भारत: Lava International ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस एंट्री लेवल फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट एंड्रॉयड सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे किफायती सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।
7999 रुपये की कीमत में 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ नया बजट फोन लॉन्च।
पूरी खबर: कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 6 अप्रैल से दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। यह फोन ऑरोरा गोल्ड और एक्लिप्स ग्रे रंग विकल्प में उपलब्ध होगा।
फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N2 Pro में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Android 15 पर काम करता है और कंपनी ने Android 16 अपडेट के साथ दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर और 4GB रैम दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।
फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे यह डस्ट और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस बजट सेगमेंट में यह फोन Redmi A5, Samsung Galaxy M07 और Ai Plus Pulse