Airtel का 399 रुपये वाला प्लान फिर शुरू, रोज मिलेगा 2.5GB डेटा

टेक्नोलॉजी/भारत: Bharti Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 399 रुपये वाला लोकप्रिय प्रीपेड प्लान दोबारा लॉन्च कर दिया है। यह प्लान अलग-अलग सर्किल में अलग बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध कराया गया है, जिसमें डेटा, कॉलिंग और OTT फायदे शामिल हैं।

28 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डेटा और OTT बेनिफिट्स, एयरटेल का सस्ता प्लान फिर बाजार में।


399 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS दिए जाते हैं। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। इस हिसाब से इस प्लान की दैनिक लागत करीब 14.25 रुपये पड़ती है

इस बार कंपनी ने इस प्लान में OTT बेनिफिट भी जोड़ा है, जिसमें यूजर्स को JioHotstar Mobile का एक्सेस मिलेगा। खास बात यह है कि Indian Premier League 2026 के शुरू होने के साथ इस प्लान की वापसी को क्रिकेट फैंस को ध्यान में रखकर देखा जा रहा है।

कुछ सर्किल में यह प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ भी पेश किया गया है, जबकि अन्य सर्किल में 2.5GB प्रतिदिन डेटा लिमिट के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा प्लान में 5G डेटा का भी लाभ मिलता है, हालांकि कुल उपयोग की सीमा 300GB तक तय की गई है।

वहीं, Vodafone Idea भी इसी कीमत में अपना 399 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और OTT एक्सेस जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

यूजर्स अपने सर्किल के अनुसार प्लान के अपडेटेड बेनिफिट्स Airtel Thanks ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment