नशे में स्कूल वाहन चला रहा ड्राइवर गिरफ्तार, बच्चों की सुरक्षा खतरे में

सूरजपुर: जिले में यातायात पुलिस ने बड़ी लापरवाही उजागर करते हुए शराब के नशे में स्कूल वाहन चला रहे ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

पूरी खबर:
चंदरपुर चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ईको वाहन को रोका, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। चालक की जांच करने पर वह नशे में पाया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि वाहन बिना वैध परमिट के संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तुरंत वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित घर भेजा।

Leave a Comment