Daylight Bank Robbery in Singrauli: Armed Gang Loots Cash and Gold, Staff Held Hostage
Madhya pradesh News: मध्य प्रदेश के Singrauli जिले में दिनदहाड़े एक बड़ी बैंक डकैती की वारदात सामने आई है। शहर के बीच स्थित महाराष्ट्र बैंक में पांच हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और लूट को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, एक आरोपी हेलमेट पहनकर और बाकी चार हथियारों से लैस होकर बैंक में दाखिल हुए। अंदर पहुंचते ही उन्होंने करीब एक दर्जन कर्मचारियों को बंधक बना लिया और पूरे बैंक पर कब्जा कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने बैंक से करीब 14 लाख रुपये नकद, दिनभर का कैश और सोना लूटकर मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि घटना के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।
घटना के बाद एसपी Manish Khatri ने पूरे जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है और बाइक पर सवार फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच विशेष टीमें गठित की हैं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है। साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
दिनदहाड़े बैंक में इस तरह की लूट की घटना से व्यापारियों और आम लोगों में डर का माहौल बन गया है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।
