अनूपपुर में खैर (कत्था) की अवैध तस्करी का खुलासा, ट्रक जब्त

अनूपपुर: जिले में वन विभाग ने दुर्लभ प्रजाति के खैर (कत्था) के पेड़ों की अवैध तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र बिजुरी के रेंजर और उनकी टीम द्वारा की गई।


वन परिक्षेत्र बिजुरी के रेंजर ने दुर्लभ प्रजाति के खैर (कत्था) का अवैध परिवहन करते एक ट्रक को जब्त किया है, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है।


जानकारी के अनुसार, अनूपपुर जिले में खैर (कत्था) के पेड़ों को काटकर अवैध रूप से तस्करी की जा रही थी। इसी दौरान वन परिक्षेत्र बिजुरी के अधिकारी और कर्मचारी रात्रि गश्त पर थे। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया।

जैसे ही टीम ने ट्रक की जांच शुरू की, चालक वाहन को मौके पर खड़ा कर फरार हो गया। ट्रक में दुर्लभ खैर (कत्था) की लकड़ी भरी हुई पाई गई।

वन विभाग ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त ट्रक को वन परिक्षेत्र कार्यालय बिजुरी में सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment