Second Accident in Kusmunda Mine Within 24 Hours
कोरबा: एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना में नीलकंठ कंपनी का एक भारी डंपर अचानक गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान भीम पटेल, निवासी सोनपुरी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार खदान में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सेफ्टी के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं, जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं।
घटना के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी खदान में 24 घंटे के भीतर एक डंपर फिसलकर नीचे गिर गया था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है और वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
