साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए काफी दिलचस्प रही है। पहले तीन महीनों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालें तो साफ दिखता है कि इस बार कुछ फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जबकि कुछ फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं।
सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्म Dhurandhar The Revenge, जिसने पूरे पहले क्वार्टर में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा। धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस की सफलता इतनी बड़ी रही कि बाकी फिल्मों की चमक उसके सामने फीकी पड़ गई।
हालांकि, सिर्फ धुरंधर ही नहीं, Border 2 ने भी शानदार कमाई करते हुए खुद को हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया। इसके साथ ही Mardaani 3 ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही।
वहीं दूसरी ओर, O’Romeo, Do Deewane Seher Mein, Tu Yaa Main और Ikkis जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं। खासकर O’Romeo से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म की ओपनिंग ही कमजोर रही, जो ट्रेड एक्सपर्ट्स के लिए भी हैरान करने वाली बात थी।
ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh का मानना है कि इस पूरे क्वार्टर पर सिर्फ धुरंधर का ही राज रहा। उनके अनुसार, “धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से dominate किया है। बॉर्डर 2 के साथ मिलकर इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा के लिए नई शुरुआत का काम किया है।”
वहीं Komal Nahta का कहना है कि धुरंधर ने पूरे साल की शुरुआत का नजरिया ही बदल दिया। उन्होंने कहा कि “धुरंधर और बॉर्डर 2 ने साल की शानदार शुरुआत दी, लेकिन O’Romeo का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा, क्योंकि फिल्म में सब कुछ अच्छा होने के बावजूद दर्शक नहीं आए।”
कुल मिलाकर देखा जाए तो यह क्वार्टर मिला-जुला रहा, लेकिन कुछ बड़ी फिल्मों की सफलता ने इंडस्ट्री में नई उम्मीद जरूर जगा दी है। आने वाले महीनों में अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या यह रफ्तार बनी रहती है या नहीं।