Two Youths Die After Electrocution from Farm Fencing Wire
दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के धूमा गांव में करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक सुबह सुनार नदी में मछली पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान खेत में लगी तार फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अभिषेक रैकवार निवासी बगरौदा थाना बकस्वाहा और अस्सू रैकवार निवासी धूमा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फतेहपुर अजब धाम चौकी प्रभारी आर एस ठाकुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
मौके पर मृतकों के पास मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाला ट्यूब और जाल भी मिला है।
