One Killed, Three Injured as Speeding Bike Falls into Roadside Ditch
दमोह: जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में सागर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे के बाद डायल 112 की मदद से सभी घायलों को पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस हादसे में विपिन अहिरवार निवासी साइनखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अनीता, प्राची और निकिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग पथरिया के ग्राम जकतर में अपने मामा मुलायम अहिरवार के यहां लग्न समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पथरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
