Korba Accident: Bike Hits Tripura Rifles Vehicle, One Youth Dead, Another Injured
Korba जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। गंगानगर-कुसमुंडा मार्ग पर त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से एक बाइक टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अंकित शर्मा (24) के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। अंकित शर्मा, विनोद शर्मा के पुत्र थे और गेवरा खदान की एक निजी कंपनी में सरफेस माइनर हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। वह गेवरा के गरुड़ नगर कॉलोनी के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद त्रिपुरा राइफल्स के जवान मौके से चले गए। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही Deepka Police Station मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
