Illegal Opium Cultivation Busted in Tamia
छिंदवाड़ा (तामिया): छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। मौके से हजारों की संख्या में डोडा पौधे जब्त किए गए हैं।
वन विभाग से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर 29 मार्च को कार्रवाई की। छातीआम क्षेत्र के जंगल में स्थित एक खेत में दबिश दी गई, जहां अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी।
जांच में कुल 6148 डोडा पौधे पाए गए, जिनका वजन करीब 194.500 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में आरोपी उदेसिंग पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
