विजयवाड़ा में बस में आग, नेल्लूर में मालगाड़ी डिरेल—दो बड़े हादसे टले

विजयवाड़ा/नेल्लूर: आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में बड़ा नुकसान होने से बच गया। विजयवाड़ा में रावुलापालेम से हैदराबाद जा रही एक निजी ट्रैवल्स बस में देर रात करीब 12:15 बजे बस स्टैंड के पास अचानक आग लग गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में बैटरी टर्मिनल में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है,

वहीं किसी के हताहत न होने से राहत की बात है। दूसरी ओर, श्री पोट्टि श्रीरामुलु नेल्लूर जिले में वेंकटाचलम और मनुबोलु के बीच कोम्मलपुडी जंक्शन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस दौरान दूध टैंकर का एक डिब्बा पटरी पर तिरछा गिर गया,

जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। यह मालगाड़ी विजयवाड़ा से तिरुपति की ओर जा रही थी। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक बहाली का काम शुरू कर दिया है।

Leave a Comment