Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away at 92 After Prolonged Illness
मुंबई: भारतीय संगीत जगत को गहरा सदमा लगा है। मशहूर दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में हार्ट अटैक की खबरें सामने आई थीं, लेकिन उनकी पोती जनाई भोसले ने इसका खंडन करते हुए बताया था कि उन्हें छाती में संक्रमण और अत्यधिक थकान की समस्या थी। उनका इलाज चल रहा था और उम्मीद थी कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगी, लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है।
बेटे ने की पुष्टि
सूत्रों के अनुसार, आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। उनके बेटे आनंद ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की।
अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार, 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से उनके निवास Casa Grande, लोअर परेल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 4 बजे Shivaji Park में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
संगीत से भरा जीवन
आशा भोसले का जन्म 1933 में हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर स्वयं एक प्रतिष्ठित गायक थे, जिसके चलते उन्हें बचपन से ही संगीत का माहौल मिला। हालांकि, महज 9 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उन पर और उनकी बड़ी बहन Lata Mangeshkar पर आ गई।
उन्होंने साल 1943 में अपना पहला फिल्मी गाना रिकॉर्ड किया और इसके बाद संगीत की दुनिया में एक लंबी और शानदार यात्रा तय की। अपने करियर में आशा भोसले ने 12 हजार से अधिक गाने गाए और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए।
उनकी सुरीली आवाज और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें संगीत जगत में अमर बना दिया। उनके निधन से भारतीय संगीत का एक स्वर्णिम युग समाप्त हो गया है।
