Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: Abhira to Expose Meher
मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। कहानी एक बड़े मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां अभिरा सालों से छिपे सच को उजागर करने की तैयारी में है।
अभिरा अब चुप नहीं बैठने वाली और अपने परिवार के साथ-साथ अरमान और मायरा को बचाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। 9 साल पुरानी गलतफहमियों के पीछे छिपी सच्चाई सामने लाने के लिए वह मेहर के खिलाफ सबूत जुटाती है और उसकी शादी के दिन ही उसे बेनकाब करने की योजना बनाती है।
अभिरा के इस कदम से मेहर की बनाई हुई इमेज धीरे-धीरे टूटने लगती है। सच के करीब पहुंचती अभिरा से मेहर घबराने लगती है और उसके झूठ को छिपाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, अभिरा अरमान के सामने मेहर को एक्सपोज करने के लिए एक मजबूत प्लान तैयार करती है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच अरमान बुरी तरह उलझ जाता है। एक तरफ उसका अतीत है तो दूसरी तरफ वर्तमान हालात, जिससे वह यह तय नहीं कर पाता कि किस पर भरोसा करे। हालांकि, अभिरा की सच्चाई और इरादों को वह पूरी तरह नजरअंदाज भी नहीं कर पाता।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मेहर की सच्चाई सबके सामने आने की कगार पर पहुंच जाती है और इसके साथ ही अरमान और मेहर की शादी टूटने के आसार नजर आने लगते हैं।
लेकिन इस पूरे ड्रामे में एक बड़ा मोड़ तब आता है, जब मायरा की जान खतरे में पड़ जाती है। हालात ऐसे बनते हैं कि इसका जिम्मेदार अरमान और अभिरा को ठहराया जाता है। ऐसे में अभिरा को सच सामने लाने की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या अभिरा अपनी बेगुनाही साबित कर पाएगी और अपना परिवार वापस पा सकेगी, या फिर हालात उसकी जिंदगी को और मुश्किल बना देंगे।
