Minor Boy Murdered by Neighbor, Body Dumped in Well; Accused Arrested
पाली: 7 साल के मासूम पर गलत नीयत से लेकर गया पड़ोसी युवक,राज न खुल जाए इसलिए पत्थर से वार कर ली जान,फिर शव को फेंका कुए में,पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोरबा।पाली थाना पुलिस ने सात वर्षीय बालक के मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल नशे में धुत युवक बुरी नियत से बालक को अपने साथ ले गया था। उसने मंसूबे में कामयाब नहीं होने और पोल खुलने के भय से बालक के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। उसकी मौत के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेश पुर में शिवकुमार खुरसेंगा निवास करता है। उसका 7 वर्षीय आयान खुरसेंगा 2 अप्रैल की दोपहर दोस्तों के साथ नहाने तालाब गया था। उसके दोस्त तो घर लौट गए, लेकिन आयान घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। मंसूबे में असफल होने व बदनामी के भय से दिया वारदात को अंजाम।

इस दौरान आयान को घर के सामने ही रहने वाले रंजित कुमार उर्फे 19 वर्षीय द्वारा ले जाए जाने की बात सामने आई। इस पूरे मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। शुक्रवार को भी परिजन खोजबीन करते रहे, लेकिन बालक का सुराग नहीं मिला। आखिरकार बालक की पतासाजी के लिए गांव में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रंजित से पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देता रहा। थाना प्रभारी नागेश तिवारी गांव पहुंचे। उन्होंने रंजित से पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की तो रंजित ने आयान का शव पड़ोसी गांव करतली के खेत में स्थित कुएं में होने की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया था।
पुलिस को बालक की हत्या कर शव कुएं में फेके जाने का अंदेशा था। पुलिस ने रंजित से पुनः पूछताछ की। इस दौरान वह टूट गया। उसने पूछताछ में बताया कि नशे ही हालत में तालाब पहुंचा था। उसकी नियत बालक को नहाते देख बिगड़ गई। वह बुरी नियत से बालक को अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया। जहां वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ।
उसे अपनी पोल खुलने का डर सताने लगा। जिससे बचने उसने पत्थर से बालक के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। उसके शव को कुएं में फेंककर गांव लौट गया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे हत्या की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।
