Fake Currency Racket Busted in Bahraich: Four Arrested, ₹11,500 Counterfeit Notes Seized
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 हजार 500 रुपये के जाली नोट और प्रिंटिंग मशीनें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, खैरीघाट थाना प्रभारी आनंद सिंह को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोटों का कारोबार करने वाले कुछ लोग लोधन पुरवा इलाके में सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार संदिग्धों को पकड़ लिया।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नकली नोट और प्रिंटर बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम उर्फ सूरज, गुरुचरण सिंह (जनपद लखीमपुर) और हरिराम व अर्जुन (थाना मोतीपुर, बहराइच) के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
