Elder Brother Shoots Younger Brother After Dispute, Accused Absconding
जनपद के Sitapur के महोली कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बढ़कर हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर बड़े भाई ने अवैध हथियार से छोटे भाई पर फायरिंग कर दी।
गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पेट, कमर और हाथ में तीन गोलियां लगी हैं। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
इस मामले में एएसपी Durgesh Kumar Singh ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
