Massive Fire at Painter’s Shop in Jabalpur, Brought Under Control in Time
मध्य प्रदेश: के जबलपुर के घंटाघर इलाके में स्थित सिंधी धर्मशाला के सामने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक एक पेंटर की दुकान में भीषण आग भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग इतनी तेजी से फैलती चली गई कि कुछ ही पलों में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। तेज लपटों को देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए और वहां हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान में रखा महंगा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
