3 Killed as Tree Falls During Easter Egg Hunt in Germany
जर्मनी: के उत्तरी इलाके में रविवार को तेज हवाओं के चलते एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ईस्टर एग हंट के दौरान पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 10 महीने की बच्ची भी शामिल है।
यह घटना Satrupholm के पास जंगल में सुबह करीब 11 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, करीब 50 लोग—जिनमें गर्भवती महिलाएं, नई माताएं और बच्चे शामिल थे—इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
इसी दौरान लगभग 30 मीटर (100 फीट) ऊंचा पेड़ अचानक गिर गया और कई लोग उसकी चपेट में आ गए।
चार लोग पेड़ के नीचे दब गए। एक 21 साल की महिला और 16 साल की लड़की को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला की 10 महीने की बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
एक 18 साल की युवती गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।
यह कार्यक्रम एक सरकारी सहायता केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था, जो जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं और नई माताओं की मदद करता है। हादसे के बाद मौके पर काउंसलर्स को भी भेजा गया, ताकि पीड़ितों और उनके परिवारों को मानसिक सहारा दिया जा सके।
स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में जमीन पर बिखरे ईस्टर एग्स और सफेद चादरों से ढंके शव दिखाई दिए।
बताया जा रहा है कि इस इलाके में पहले से ही तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया था, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।
